रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
डॉक्टरों ने कर्मचारियों और यात्रियों को दी जानकारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
मंगलवार को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चंद के निर्देशन तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी रेलवे पॉलीक्लिनिक ऐशबाग के नेतृत्व में बक्शी का तालाब रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।
शिविर के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी एवं वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजना पाटनी द्वारा रेलवे कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
साथ ही कर्मचारियों एवं यात्रियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं समग्र स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर डॉ. दीक्षा चौधरी द्वारा स्टेशन परिसर में उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स की विस्तृत जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में उपलब्ध निकटवर्ती अस्पतालों की अद्यतन सूची, पीएमई (आवधिक चिकित्सीय परीक्षण) अभिलेखों तथा स्टेशन के खानपान वेंडरों के मेडिकल प्रमाणपत्रों की वैधता का भी निरीक्षण किया गया।
जिसका उदेश्य कर्मचारियों एवं परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का निरंतर लगाने की प्रतिबद्धता दर्शाई।



