स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली के बताये राज
केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में संगोष्ठी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवन शैली के राज बताये। बुधवार को
केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIUM) द्वारा 10वें विश्व यूनानी दिवस के तहत ‘गैर-संचारी रोग: चुनौतियां, रोकथाम और आगे की राह’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गयी।
जिसका उदेश्य राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से गैर-संचारी रोगों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति को प्रभावी भूमिका को व्यापक रूप से उजागर करने के लिए किया गया। जिसे डॉ. एस. जहीर अहमद, महानिदेशक, CCRUM, नई दिल्ली की दिशा निर्देशन में किया गया। वहीं
संस्थान की उपनिदेशक डॉ. नजमुस सहर ने संगोष्ठी की शुरुआत की। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार (आईपीएस), पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के दौरान यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अब्दुल हलीम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की, जबकि डॉ. मुश्ताक अहमद, पूर्व निदेशक, NRIUMSD, हैदराबाद, विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सैयद बिलाल हसन, निदेशक, IIMSR, लखनऊ ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसे रोगों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारणों में असंतुलित जीवनशैली, गलत खान-पान, शारीरिक निष्क्रियता तथा मानसिक तनाव को रेखांकित किया।
साथ ही नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा यूनानी सहित समग्र चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने पर बल देते हुए गैर-संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।
तकनीकी सत्रों में डॉ. नोमान अनवर एवं डॉ. सैयदा शिफा जैदी ने यूनानी चिकित्सा पद्धति में जीवनशैली सुधार,आहार प्रबंधन तथा निवारक उपचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में यूनानी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभागी रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय भान ने डॉ. एस. जैदी के साथ संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी के अंत में डॉ. महबूबुल इस्लाम ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन
डॉ. खेम चंद, अनुसंधान अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया।



