उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

फैजुल्लागंज क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग टीम का भ्रमण

 डायरिया रोगी होने की सूचना पर पहुंची टीम

फैजुल्लागंज क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग टीम का

 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डायरिया फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।

सोमवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र अन्तर्गत मामा कालोनी एवं शिव शक्तिनगर में फीवर, डायरिया के रोगियों की होने की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार डा.निशान्त निर्वाण उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. विनय कुमार, अधीक्षक सीएचसी अलीगंज एवं रितु श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया।

वहीं सीएचसी अलीगंज एवं पीएचसी दाऊदनगर फैजुल्लागंज की टीम द्वारा क्षेत्र में 180 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें सामान्य बुखार के 5 मरीजों को आवश्यक दवायें वितरित करते हुए उपचारित किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गयी।

वहीं क्षेत्र में डायरिया का कोई रोगी नही पाया गया। क्षेत्र में बुखार के रोगियों की आरडीटी किट के माध्यम से डेंगू एवं मलेरिया की जॉच की गयी। जिसमें कोई भी धनात्मक नही पाया गया। क्षेत्र में एमएमयू के माध्यम से मरीजों को उपचार प्रदान किया गया।

क्षेत्र में जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर एण्टी लार्वा रसायन का छिडकाव किया गया तथा घरों में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की गयी। इसके अलावा जानकीपुरम विस्तार से-7 में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीपुरम की टीम द्वारा क्षेत्र में 198 घरों का निरीक्षण किया गया।

क्षेत्र में स्थापित कैम्प में 9 मरीजों को देखा गया है। जिसमें डायरिया के सामान्य लक्षण वाले 2 मरीज पाये गये। जिन्हें आवश्यक दवायें एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हुए उपचारित किया गया। जिससे क्षेत्र में कोई भी मरीज भर्ती नही किया गया।

क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव एवं जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। नगर मलेरिया इकाई की टीम द्वारा क्षेत्र में एण्टी लार्वा रसायन का छिडकाव भी किया गया। क्षेत्र की स्थिति नियन्त्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button