यूनानी अस्पताल में हकीम अजमल खान 2025 खिताब मिलने पर स्वागत समारोह
कॉलेज प्राचार्य ने खिताब के लिए विभाग को दी बधाई

लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। हकीम अजमल खान 2025 का ख़िताब मिलने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सोमवार को
राजकीय तकमिलुत्तिब कॉलेज के विभाग निस्वान व क़बालत में प्रोत्साहित एवं लंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं
विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीराम सिंह ने बताया कि यह आयोजन विभाग में अध्ययनरत अंतिम वर्ष की परास्नातक शोध छात्रा डॉ सुमबुल आलम को यूनानी दिवस के अवसर पर आल इंडिया यूनानी तिब्बी यूपी चैप्टर द्वारा स्टार हकीम अजमल खान 2025 खिताब बीते 12 फरवरी को दिए जाने के उपलक्ष्य में प्रोत्साहित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर मौजूद कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अब्दुल कवि ने इस खिताब के लिए डॉ आलम सहित विभाग को भी मुबारकबाद दी तथा साथ ही अपनी तरफ से एक प्रतीक चिन्ह भी दिया। प्राचार्य कवि ने विभाग मैं बने हुए अनुशासनात्मक टीम वर्क की भी तारीफ की , डॉ सुमबुल आलम को मिले अवॉर्ड के लिए विभाग को बधाई दी।
लंच के उपरांत विभागाध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पे विभाग की प्रवक्ता डॉ मरियम रुकय्या से अतिरिक्त डॉ अब्दुल मालिक, डॉ अब्दुल वहीद अंसारी सहित विभाग में अध्ययनरत तीनों बैच के 12 शोध छात्रा उपस्थित रही।
डॉ नवाजिशा, डॉ रुश्दा, डॉ ग़ज़ला, डॉ आयशा डॉ फरहीन डॉ एमन नसीम डॉ अज़ीज़ा, डॉ फातिमा डॉ असमा डॉ नगमा डॉ उजमा व विभाग की म्यूजियम कीपर शारदा देवी भी मौजूद रही।



