उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीजीवनशैलीबड़ी खबर

क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में एसजीपीजीआई की शानदार जीत

राज्यपाल ने विजयी टीम को ख़िताब से नवाजा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सकों ने अपनी फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। रविवार को जन भवन खेल मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

जिसमें चांसलर कप इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में एसजीपीजीआई ने शानदार जीत हासिल की।

वहीं चांसलर कप इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की टीम ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्याल की टीम को 4 विकेट से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया।

यह टूर्नामेंट का आयोजन बीते माह 28 फरवरी से 8 मार्च के मध्य जनभवन के खेल मैदान में कराया गया था। जनभवन और अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय ने मुख्य तौर पर इसका आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के आठ विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया था।

जबकि इससे पहले खेले गए अपने सभी मुकाबले जीतने वाली एसजीपीजीआई टीम ने बेहद सूझबूझ से अपने हर मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।

टीम की अगुवाई करते हुए एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो राधा कृष्ण धीमन ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जवाब में भाषा विश्वविद्यालय 12 ओवर में मात्र 80 रन का ही स्कोरबोर्ड बना सकी।

81 रन का पीछा करते हुए एसजीपीजीआई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पवन पाल और प्रवीण ने अपनी टीम को 15 गेंद रहते शानदार जीत दिलाई।

शाम को जनभवन की टीम और विजेता एसजीपीजीआई की टीम के बीच एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इस अत्यंत रोमांचक मैच में एसजीपीजीआई की टीम ने आखिरी ओवर की आखिरी बाॅल खेलकर अप्रत्याशित जीत हासिल की।

वहीं विजेता टीम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button