सरदार पटेल 556 रियासतों को भारत में कराया विलय – केशव प्रसाद मौर्य
एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में रन फॉर यूनिटी मार्च में डिप्टी सीएम विपक्ष पर बरसे

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता के सूत्र में बांधने के लिए पदयात्रा निकाली गयी।
सोमवार को प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में रन फॉर यूनिटी पर आयोजित समारोह में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर हम सभी एकता दिवस मना रहे है और एक भारत की यात्राएं निकाल रहे है।
अखंड भारत उनकी ही देन है। जिसमें 556 रियासतों का भारत में विलय केवल सरदार वल्लभ भाई पटेल ही कर सकते थे। उन्होंने किया और अगर न किया होता तो भारत के दूसरे राज्यों में जाने के लिए हमको वीजा बनवाना पड़ता।
उन्हीं देन है जो आज हम पूरे भारत में कहीं भी भ्रमण कर सकते है और चारों तरफ सौहार्द और शांति का माहौल है। केशव प्रसाद मौर्या अपने 30 मिनट के भाषण में कॉग्रेस पर खूब बरसे 2047 तक कांग्रेस को विपक्ष में ही बैठने की सलाह दी,उन्होने कहा कि,जवाहर लाल नेहरु की वजह से सरदार पटेल आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री नही बन सके।
केवल एक वोट पाने वाला प्रधानमंत्री बन गया। यही कॉग्रेस आज वोट चोरी का आरोप लगा रही है। कॉग्रेस ने तो आजादी के पहले से ही वोटों की चोरी शुरु कर दी थी। अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो पीओके भारत के पास होता,धारा 370 व 35 ए का जन्म नही होता।
चीन की जगह पर भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थायी सदस्य होता,कैलाश यात्रा के लिए चीन से अनुमति नही लेनी होती। सोमनाथ मंदिर सरदार पटेल की देन है। उप मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल होते तो अयोध्या में रामभक्तों को गोलियां नही खानी पड़ती।
कोई भी घुसपैठिया भारत में नही घुस पाता। उन्हीं के सपनों को पूरा करने के लिए केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी की डबल इंजन सरकार संकल्पित है।
महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए महिला आरक्षण बिल संसद में लागू होगा। कॉग्रेस राज में केन्द्र से भेजा गया,एक रुपया नागरिकों तक पहुचते पहुंचते 15 पैसा बचता था वह प्रधानमंत्री की सोंच की वजह से अब सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचता और पूरा रकम बिना किसी कटौती के जा रहा है।
उन्होने उपस्थित स्टूडेंट का आह्वान किया कि,नए भारत की सबसे बड़ी ताकत युवा है,इस युवा ताकत के बल पर ही आने वाले समय में प्रदेश में कोई भी घर कच्चा नही होगा,सबके आवास पक्के होंगे कोई झुग्गी झोपड़ी नही होगी। उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी महाशक्ति और 2047 से पहले विकसित राष्ट्र भारत बनकर रहेगा।
इस विहंगम आयोजन के लिए इस विहंगम आयोजन के लिए उन्होने समस्त पदाधिकारियों एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि,आज का यह कार्यक्रम बेहद ही सराहनीय ओर सफल रहा है।
समारोह के दौरान विधायक योगेश शुक्ला,एमएलसी पवन सिहं चौहान,जिलाध्यक्ष विजय मौर्य,एमएलसी रामचंद्र प्रधान, अपर्णा यादव,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी, वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



