जीआईएमएस का मना 11 वां स्थापना दिवस
डॉ राकेश गुप्ता ने संस्थान की उपलब्धियों को गिनाया

ग्रेटर नॉएडा। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया। रविवार को संस्थान के 11 वें स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के अतिथियों,संकाय सदस्यों, छात्रों और कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार घोष, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। समारोह के दौरान चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रशासन के क्षेत्र से जुड़े अतिथियों में विशिष्ट अतिथि के रूप में
डॉ. एके सिंह निदेशक, पीजीआईसीएच नोएडा,विशेष अतिथि डॉ. डीके सिंह, डीन, पीजीआइसीएच नोएडा, अजय कुमार पाण्डेय, डीआईजी गौतम बुद्ध नगर और डॉ. संजय मिश्रा, प्रिंसिपल, एएसएमसी बुलंदशहर शामिल रहे । अतिथियों ने संस्थान की उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की। वहीं
निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में पिछले ग्यारह वर्षों में संस्थान की प्रगति पर प्रकाश डाला और एक सशक्त चिकित्सा संस्थान के निर्माण में अनुशासन, ईमानदारी और नवाचार के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने जीआईएमएस को एक तेजी से प्रगतिशील शिक्षण संस्थान एवं रोगी देखभाल केंद्र बनाने में संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक टीमों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने आने वाले वर्षों में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं, अनुसंधान पहलों और अकादमिक उत्कृष्टता को और मजबूत करने के संस्थान के दृष्टिकोण को दोहराया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में जीआईएमएस के योगदान की सराहना की।
उन्होंने संकाय सदस्यों के समर्पण, छात्रों की उपलब्धियों और संस्थान द्वारा गुणवत्ता और नवाचार पर जोर दिए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की।



