विवेकानंद अस्पताल में लगा निःशुल्क आयुष शिविर, मरीज हुए लाभान्वित
76 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। विवेकानंद अस्पताल में निःशुल्क आयुष शिविर में मरीज लाभान्वित हुए। शनिवार को
स्वामी मुक्तिनाथानन्द महाराज के नेतृत्व में आयोजित आयुष शिविर में मरीजों को निशुल्क दवायें व परामर्श प्रदान की गयी। संस्थान के आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष आयुर्वेद पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, यूनानी, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, रेकी, प्राणिक हीलिंग परामर्श एवं जागरूकता शिविर की शुरुआत प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक किया गया।
ज्ञात हो कि इस चौबिसवें आयुष शिविर में रोगियां का निःशुल्क पंजीकरण व परामर्श एवं यथासंभव निःशुल्क दवायें दी गयी। जिसमेंं जोड़, गठिया, रीढ़ के रोग, त्वचा रोग (सफेद दाग), सोरायसिस, बालों की समस्या, मुहाँसे एवं सौन्दर्य समस्या, गुप्तरोग, मोटापा, डायबिटिज, हृदय रोग,
श्वास रोग, पाचन एवं लिवर संबंधित रोगियों ने आयुष विभाग के (आयुर्वेद पंचकर्म, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, यूनानी, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, रेकी, प्राणिक हीलिंग) का लाभ प्राप्त किया। संस्थान के
आयुष विभाग द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण इलाकों में भी समान रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली को व्यापक रूप से फैलाने के लिए दवाये एवं अन्य सुविधाओं को प्रदान की जा रही है।
दूसरी चिकित्सा विधियो की बढ़ती हुई कीमतों के समान्तर हमारे संस्थान में विविध शिविरों के माध्यम से आयुष विभाग में सस्ता, सरल एवं सुलभ उपचार गरीब रोगियों को प्रदान किया जाता हैं। वहीं शिविर के दौरान आयुर्वेद में 21, होम्योपैथी में 37, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में 18 कुल 76 मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ प्राप्त किया।



