उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री कानपुर में 15 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास,लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को दी बधाई

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। शुक्रवार को

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में 47,600 करोड रुपए की 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर देश को समर्पित किया। इसमें से 44, 634 करोड रुपए से अधिक लागत की 08 ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने जिन ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उससे उत्पादित तीन चौथाई हिस्से की बिजली उत्तर प्रदेश को मिलेगी। इससे प्रदेश अपनी उर्जा जरूरतों को पूरा करने में तथा प्रदेशवासियों को और बेहतर विद्युत आपूर्ति करने में समर्थ होगा। अपनी उर्जा जरूरत को पूरा करने से प्रदेश तरक्की के रास्ते में आगे बढ़ेगा और यहां के निवासी समृद्ध और खुशहाल होंगे।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिन विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण किया उसमें 8,300 करोड रुपए से अधिक लागत की 660 मेगावाट क्षमता की पनकी तापीय परियोजना, 14,628 करोड रुपए लागत की 2×660 मेगावाट क्षमता की जवाहर तापीय परियोजना, 6,502 करोड रुपए लागत की 2×660 मेगावाट क्षमता की ओबरा-सी परियोजना, 5,544 करोड रुपए लागत की 2×660 मेगावाट क्षमता की खुर्जा तापीय परियोजना, 9,338 करोड रुपए लागत की 660 मेगावाट क्षमता की घाटमपुर तापीय परियोजना की यूनिट-एक का लोकार्पण कर देश को समर्पित किया। साथ ही 322 करोड रुपए से अधिक लागत की गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में 132 केवी क्षमता के 02 विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया तथा गौतमबुद्ध नगर में ही 220 केवी क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि यह विकास परियोजनाएं डबल इंजन सरकार के विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत अंजना नाथ, कुसुम गुप्ता, राजेंद्र कुमार पाल को 1.08 लाख रुपए के सब्सिडी चेक वितरित किया तथा बिनगवां में 40 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट का भी शिलान्यास किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले तीन वर्षों से विद्युत की अधिकतम आपूर्ति में अपना स्वयं का रिकॉर्ड तोड़ा है और इतिहास बनाया है। इतना ही नहीं पूरे देश में यूपी तीन वर्षों से अधिकतम विद्युत आपूर्ति करने वाला राज्य बना है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों से उत्तर प्रदेश सवा गुना ज़्यादा बिजली दे रहा है। यह सब विद्युत कर्मियों के अथक परिश्रम, प्रयासों और कार्यों के प्रति लगन का परिणाम रहा है। उन्होंने सभी विद्युत कर्मियों को इसके लिए धन्यवाद दिया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में आमूल-चूल सुधार हो सका।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button