उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ी

एफओएपी 11 ने आईईटी को हराकर बने क्रिकेट विजेता

कुलपति ने विजेता टीम को दी बधाई

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। क्रिकेट मुकाबले में एफओपी ने जीत दर्ज की। मंगलवार को

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में चल रहे इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट में क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में एफओएपी 11 ने आईईटी 11 को हराकर प्रतियोगिता जीत ली।

वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एफओएपी 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 115 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें ने अतीक ने 39 रनों का योगदान दिया। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईईटी 11 की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्द ही अपना पहला विकेट गंवा दिया।

बीच के ओवरों में रामगोपाल ने कुछ शॉट्स खेले लेकिन सधी गेंदबाजी से एफओएपी 11 ने दबाव बना लिया। रनरेट के बढ़ते दबाव में आईईटी 11 की टीम बिखर गयी। मैच को एफओएपी 11 की टीम ने 40 रनों से ज्यादा के अंतराल से जीत लिया।

इस मौके पर कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने विजेता टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि खेल से न केवल आपसी सौहार्द बढ़ता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से भी काफी फायदा होता है। इस दौरान कुलसचिव रीना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओपी सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button