लॉरी और बस की भिड़ंत में फूटा आग गोला, जिंदा जले यात्री
-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

लॉरी और बस में भिड़ंत म
आंध्र प्रदेश। दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यात्रियों से भरी बस आग गोला बनकर जल गयी। गुरुवार तड़के मार्कापुरम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत होना बताया जा रहा है ।
रायवरम के पास एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई। जिसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए।
दोनों गाड़ियों की टक्कर में अंदर ही फंसे यात्री..
जानकारी के मुताबिक, एक निजी ट्रेवल्स बस तेलंगाना के जगित्याल से आंध्र प्रदेश के कालिगिरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रायवरम के पास तेज रफ्तार टिपर लॉरी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए और जलकर उनकी मौत हो गई।
जोरदार टक्कर लगने से बस में लगी आग
बस और लारी की टक्कर इतनी जोरदार थी की आग लग गयी। बस तुरंत आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 यात्री बस में फंस गए और जलकर मर गए।
डीएसपी राजू के अनुसार, इस घटना में कई यात्री जिंदा जल गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भीषण टक्कर की वजह से ही बस में आग लग गई थी
दर्जनों यात्रियों ने बस से निकलकर बचाई जान
हादसे के बाद लगभग 20 यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक..
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से बात की और स्थिति की समीक्षा की।
सीएम ने घायलों के इलाज के बारे में विस्तार से पूछताछ की और निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं बेहद दुखद हैं और सरकार घायलों के परिवारों तथा मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाएगी।



