उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

राजधानी में गुलाब एवं ग्लैडियोलस की प्रदर्शनी

दो दिवसीय प्रदर्शनी का होगा आयोजन, फूलों की विभिन्न किस्म का करें दीदार

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दो दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सीएसआईआर-एनबीआरआई द्वारा 24 यानि कल से 25 जनवरी तक सेंट्रल लॉन, बॉटैनिक गार्डन वार्षिक गुलाब एवं ग्लैडियोलस प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस

दो दिवसीय इस पुष्प प्रदर्शनी में सरकारी संस्थानों, निजी नर्सरियों, बागवानी प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों द्वारा उगाए गए उत्कृष्ट गुलाब एवं ग्लैडियोलस पुष्पों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन सजावटी उद्यानिकी, पुष्प विज्ञान अनुसंधान, जैव विविधता संरक्षण एवं जन-जागरूकता के प्रति संस्थान की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं

प्रदर्शनी के दौरान दर्शकों को कट फ्लावर, गमलों में लगे पौधे, उत्कृष्ट पुष्प नमूने, पुष्प सज्जा, थीम आधारित पुष्प प्रदर्शन तथा पुष्प फोटोग्राफी की विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महानिदेशक ट्रॉफी, निदेशक ट्रॉफी, कप सहित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

गुलाब एवं ग्लैडियोलस प्रदर्शनी अब प्रकृति प्रेमियों, बागवानों, विद्यार्थियों, परिवारों एवं शोधकर्ताओं के लिए एक लोकप्रिय वार्षिक आयोजन बन चुकी है, जो पुष्प विविधता की सराहना के साथ-साथ वैज्ञानिक चेतना एवं सतत बागवानी को भी बढ़ावा देती है।

जानें प्रदर्शनी का समय सारिणी..

>> 24 जनवरी (शनिवार): अपराह्न 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक।

>> 25 जनवरी 2026 (रविवार): प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक।

यह प्रदर्शनी सामान्य जनता के लिए खुली है। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश एवं सहभागिता संबंधी विवरण पृथक रूप से जारी किए गए हैं। प्रतिभागी बनने के लिए संस्थान द्वारा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से इस फूलों, विज्ञान और प्रकृति के उत्सव में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा डॉ. एके शासनी, निदेशक एनबीआरआई की उपस्थिति में 24 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे, बॉटैनिक गार्डन में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button