उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता – डॉ. दिनेश कुमार

बलरामपुर अस्पताल में मना विश्व पर्यावरण दिवस

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गुरुवार को

बलरामपुर चिकित्सालय में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया। इसके तत्पश्चात गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुतीकरण और वाद-संवाद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिनमें चिकित्सालय के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं अस्पताल निदेशक डॉ दिनेश कुमार जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। चिकित्सा संस्थानों की यह सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे जनमानस को इस दिशा में जागरूक करें।साथ ही

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसके पांडे ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि चिकित्सालय जनहित और पर्यावरणीय सरोकारों के प्रति सदैव सजग रहा है। इस प्रकार के आयोजन संस्था की जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों और कर्मियों द्वारा पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण की शपथ ली गई। साथ ही संस्थान की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button