उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं – योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान'का किया शुभारम्भ 

 

वाराणसी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया। शनिवार को मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक ‘स्कूल चलो अभियान’ (शैक्षणिक सत्र 2026-27) के शुभारंभ, नवीन

पाठ्यपुस्तकों तथा निपुण विद्यालयों व विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण के लिए जनपद वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ पुस्तिका का विमोचन किया तथा विद्यार्थियों को मिड-डे मील का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बच्चा स्कूल जाए, कोई भी बच्चा छूटने न पाए- यह संकल्प हर शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक का होना चाहिए। शिक्षा का यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कार्य है; यह राष्ट्र निर्माण का पवित्र और परिवर्तनकारी प्रयास है।

बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाना हमारा कार्य है। शिक्षा केवल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है। यह मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसे संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का सशक्त माध्यम है।

इसके योजक के रूप में ईश्वर ने शिक्षक को यह भूमिका दी है। मुख्यमंत्री ने कहा

“हर व्यक्ति के सामने यशस्वी बनने का अवसर आता है। जो उस अवसर के अनुरूप स्वयं को ढालता है, उसका जीवन यशस्वी बन जाता है, और जो उससे वंचित रह जाता है, वह जीवन भर अपने कृत्यों के लिए स्वयं को कोसता रहता है। यह कोसने का समय नहीं, यशस्वी बनने का समय है।

आइए ‘स्कूल चलो अभियान’ का हिस्सा बनें और हर बच्चे को स्कूल लेकर चलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button