उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

डीआरआई ने हवाई अड्डे पर पकड़ा गांजा

छह महीने में 75 किलो गांजा किया बरामद

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में हवाई अड्डे पर गांजा पकड़ा गया। बुधवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व आसूचना निदेशालय ने 12.7 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा जब्त किया।

एक खुफिया सूचना के आधार पर, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने 1दिसंबर को थाईलैंड से फ्लाइट संख्या FD- 146 के माध्यम से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तीन भारतीय नागरिकों को रोका। जिसमें

यात्रियों के चेक-इन सामान की जांच के दौरान कई वैक्यूम-सील पैकेपरट बरामद किए गए। इन पैकेटों में हरे रंग का पदार्थ मौजूद मिला जो की फील्ड परीक्षण में गांजा (कैनाबिस) पाया गया।

इस प्रकार कुल 12.7 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गांजा जब्त की गई। बरामद मादक पदार्थ एक प्रकार का “हाइड्रोपोनिक कैनाबिस” प्रतीत होता है। जिसे मिट्टी के बिना, पोषक तत्वों से युक्त पानी में नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है। इसकी ताकत ( पोटेंसी) सामान्य गांजा से अधिक होती है और अवैध बाजार में इसकी अत्यधिक मांग रहती है।

जब्त मादक पदार्थ की अवैध बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹12.7 करोड़ है।

उक्त यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई हवाई मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए डीआरआई की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

पिछले छह महीनों में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर डीआरआई ने कुल 75 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ की जब्ती की है। जिसमें कई बार उच्च गुणवत्ता वाली गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button