उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

महिला पुरुष नसबंदी में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ शाही सम्मानित 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। महिला पुरुष नसबंदी करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शुक्रवार को

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह द्वारा चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र शाही को सम्मानित किया गया।

डॉ. शाही ने वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित नियत सेवा दिवस के दौरान 1135 महिला नसबंदी और 15 पुरुष नसबंदी (एनएसवी) के सफल ऑपरेशन किए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डॉ. शाही को निदेशालय द्वारा 62 साल की आयु में रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियोजित किया गया है और वह अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

डॉ. शाही का सक्रियता और गंभीरता से काम करना अन्य चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक है। इससे अन्य चिकित्सक भी परिवार कल्याण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डॉ. शाही द्वारा की गई महिला और पुरुष नसबंदी की संख्या इस बात का प्रमाण है कि स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर गंभीर और सक्रिय है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जनपद में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक सभी सीएचसी पर कुल 6399 महिला और 71 पुरुष नसबंदी हुईं है। जिसमें से 1135 महिला और 15 पुरुष नसबंदी डॉ. शाही द्वारा की गई हैं।

योगेश रघुवंशी ने बताया कि मोहनलालगंज सीएचसी में 204, काकोरी सीएचसी में 198, इटौंजा सीएचसी में 194, बक्शी का तालाब सीएचसी में 189 तथा सरोजिनी नगर सीएचसी में 140 महिला नसबंदी की गई हैं। लाभार्थियों द्वारा सबसे अधिक सेवाएं दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में ली गईं।

इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप, सभी सीएचसी के अधीक्षक ,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button