उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

जन्म मृत्यु को 21 दिन के अंदर कराएं पंजीकरण – डॉ एनबी सिंह

 असुविधा से बचने को 21 दिन में कराना होगा पंजीकरण

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए समयावधि में पंजीकरण जरूर कर लें। जिससे असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनबी सिंह ने बताया कि जन्म व मृत्यु और प्रमाण पत्र 21 दिन के भीतर पंजीकरण जरूर करा ले जिससे फिजूल की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि

जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिनियम , 1969 के अंतर्गत जनपद के समस्त नगर निगम जोनों , नगर पंचायतों, समस्त सरकारी चिकित्सा संस्थान, समस्त सरकारी मेडिकल कॉलेज, समस्त जिला स्तरीय चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की परिधि क्षेत्र में हुए जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र उक्त संस्थान

द्वारा जन्म एवं मृत्यु के 21 दिन के भीतर पंजीकरण करते हुए जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र

देना अनिवार्य होता है। 21 से 30 दिन में प्रमाणपत्र विलंब शुल्क देकर बनवाया जा सकता है और 31 दिन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पोर्टल पर सत्यापन के बाद जिस जगह का है वहां से प्रमाणपत्र बनता है।

ऐसा करने में काफी समय लगता है इसलिए जन्म या मृत्यु के 21 दिन के अंदर ही पंजीकरण जरूर कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button