DPRA के प्रांतीय अधिवेशन को ले मिला अवकाश
प्रांतीय स्तर पर नई कार्यकारिणी का होगा चुनाव

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में प्रदेश भर के DPRA का जमावड़ा होने जा रहा है।
इसके लिए महानिदेशालय द्वारा फार्मासिस्टो के लिए दो दिवसीय विशेष अवकाश का आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश से संघ में खुशी लहर दिखाई पड़ रही है।
शनिवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (DPRA), उत्तर प्रदेश के आगामी प्रांतीय अधिवेशन और निर्वाचन को लेकर महानिदेशालय ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
अधिवेशन के दौरान प्रदेश भर के फार्मासिस्टों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 10 और 11 अप्रैल दो दिवसीय ‘विशेष अवकाश’ आधिकारिक रूप से स्वीकृत की गयी है। वहीं यह जानकारी
एसोसिएशन के जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने महानिदेशालय द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत फार्मासिस्टों एवं चीफ फार्मासिस्टों को अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए 10 और 11 अप्रैल का विशेष अवकाश प्रदान किया गया है। इस आदेश के बाद संगठन के सदस्यों में भारी उत्साह है।
जानें अधिवेशन की रूपरेखा..
संगठन के संविधान के अनुरूप इस निर्वाचन और अधिवेशन की आधिकारिक घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष जेके सचान और महामंत्री प्रद्युम्न सिंह द्वारा पहले ही की जा चुकी है। कार्यक्रम 11 अप्रैल समय: प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक
होटल हिन्द पैलेस, निकट आम्रपाली चौराहा, इंदिरा नगर में कार्यक्रम किया जायेगा ।
कार्यक्रम में प्रमुख विन्दुओं पर होगी चर्चा..
नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव, फार्मासिस्टों एवं चीफ फार्मासिस्टों की लंबित मांगें, पदोन्नति की बाधाएं और शासन के साथ भविष्य के संवाद की रणनीति।
जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने कहा, “यह अधिवेशन हमारे संवर्ग की एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक मंच साबित होगा।
महानिदेशालय द्वारा विशेष अवकाश की स्वीकृति ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि प्रदेश के कोने-कोने से हमारे साथी निर्बाध रूप से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ जिला इकाई सभी आगंतुक साथियों के भव्य स्वागत और सफल चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
इस अधिवेशन के माध्यम से चुनी गई नई कार्यकारिणी आगामी कार्यकाल में फार्मासिस्टों एवं चीफ फार्मासिस्टों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए शासन के साथ पुरजोर पैरवी करेगी।
जिला मंत्री ने प्रदेश के समस्त जनपदों के पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वे इस संवैधानिक अवसर का लाभ उठाएं और भारी संख्या में लखनऊ पहुँचकर सहभागी बने।



