DPRA प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त महानिदेशकों से की शिष्टाचार भेंट
तीनों नवनियुक्त शीर्ष अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नवनियुक्त तीनों शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों को बधाई दी गयी।
शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन (DPRA) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त तीनों महानिदेशकों से शिष्टाचार भेंट कर पदभार संभालने की बधाई दीं। यह भेंट वार्ता
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जेके सचान की अध्यक्षता में की गयी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ तीनों नवनियुक्त शीर्ष अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिसमें प्रतिनिधिमण्डल ने सबसे
डॉ. पवन कुमार अरुण महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश, डॉ. हरिदास अग्रवाल महानिदेशक, परिवार कल्याण एवं डॉ. रंजना खरे महानिदेशक, प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश से शिष्टाचार मुलाक़ात कर बधाई दी। वहीं
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जनपद शाखा लखनऊ के मंत्री राजीव कनौजिया, अध्यक्ष बीपी चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय कश्यप और मीडिया प्रभारी आनंद सिंह उपस्थित रहे। साथ ही संगठन के सक्रिय सदस्यों में सरवन चौधरी, पंकज रस्तोगी एवं एमपी रावत मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाएगा।



