उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

चिकित्सकों को मिला प्रशस्ति पत्र, खिले चेहरे  

अस्पताल को और भी बेहतर करने को प्रतिबद्ध - डॉ एसपी सिंह 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को ठाकुरगंज स्थित

टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह के निर्देशन में इन्क्वास सर्टिफिकेशन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र मिलते ही चेहरे पर खुशी देखने को मिली ।

साथ ही डॉ सिंह द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों चिकित्सकों ,नर्सिंग ऑफिसर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हाई टी कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं डॉ एसपी सिंह ने बताया कि बीते वर्ष अगस्त माह में अस्पताल को इन्क्वास प्रमाण पत्र मिला।

इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया है । उन्होंने कहा कि यह अस्पताल के चिकित्सकों नर्सिंग कर्मी अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से यह उपलब्धि अस्पताल को मिली है।

उन्होंने अस्पताल कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल को और भी बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मरीजों को सभी सुविधाएं अस्पताल में मिलती रहें यही हमारा प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button