उत्तर प्रदेशजीवनशैलीधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर
चिकित्सकों ने बसंत पंचमी पर किया पूजन हवन
वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ की सरस्वती पूजा अर्चना

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बसंत पंचमी पर चिकित्सकों ने विधि विधान से हवन पूजन किया।
शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर टुड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं महाविद्यालय में प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण के मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।
जिसमें अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ धर्मेंद्र एवं शिक्षक चिकित्सक नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने हवन पूजन के दौरान शामिल होकर मां सरस्वती का आवाहन किया।
वही प्रोफेसर डीके मौर्य ने कहा कि बसंत पंचमी पूजनोत्सव का पर्व है। इससे माँ सरस्वती सभी जीवन में ज्ञान रूपी नई ऊर्जा का संचार करती है।



