डॉक्टर के व्यवहार से मरीज की आधी बीमारी समाप्त – योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने केडीएसजी अस्पताल का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केडीएसजी अस्पताल का उद्घाटन किया।
गुरुवार को एनसीआर में स्थित अस्पताल में सबसे पहले वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ मुख्यमंत्री ने विधि विधान से पूजन कर अस्पताल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मरीज के साथ डॉक्टर से इलाज कराने आता है।
इसलिए डॉक्टर का व्यवहार मरीज के प्रति अच्छा होगा तो मरीज की आधी बीमारी अपने आप समाप्त हो जाती है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल समूह को बधाई देते हुए कहा कि
नया उत्तर प्रदेश’ विकास की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ चुका है, इस सोच के विस्तार के लिए आज ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण के लिए आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
पूर्ण विश्वास है कि KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, एनसीआर में एक बेहतरीन स्वास्थ्य केंद्र के रूप में नए मानक स्थापित करेगा।
साथ ही मुख्यमंत्री ने बीमारी की तुलना पाकिस्तान की करते हुए कहा कि जैसे क्रिकेट मैच में जब भारतीय क्रिकेटर कपिल देव लीड करते थे तो पाकिस्तान आधी हार स्वीकार्य कर लेता था।
इसलिए डॉक्टर कपिल देव को समझ लीजिए और बीमारी पाकिस्तान को तब आधी बीमारी ऐसे ही समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा बीमारी की तुलना पाकिस्तान की करने पर तालियां गूंजने लगी।
इस मौके पर
भारतीय क्रिकेट जगत के गौरव, हॉस्पिटल के फाउंडर एंड डायरेक्टर कपिल देव एवं सुनील कुमार गुप्ता सहित हॉस्पिटल समूह के डॉक्टर कर्मचारी मौजूद रहे।



