उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टर टीबी का इलाज करते रहे मरीज को बढ़ा फंगल इन्फेक्शन, दिलाई निजात

डॉक्टरों जटिल सर्जरी कर मरीज को दी नई जिंदगी

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टर टीबी इलाज करते रहे और बीमारी फंगल इन्फेक्शन की बढ़ गयी। 51 वर्षीय सुल्तानपुर निवासी मुन्ना को कई वर्षो से खासी और सास लेने में तकलीफ की परेशानी से गुजर रहे थे।

जहाँ डाक्टर टीबी का इलाज करते रहे मगर मरीज की दिक्कत बढती जा रही थी। वहीं जब मरीज के परिजन विवेकानन्द अस्पताल में विशेषज्ञ कार्डियोवैस्कुलर थोरेसिक सर्जन डॉ. भवतोष बिस्वास दिखाया।

जिसमें डॉ विश्वास ने मरीज का सीटी स्कैन एवम् चेस्ट एक्सरें कराया गया। जिससे पता चला कि मरीज के दाये फेफडे़ में फंगल इन्फेक्सन बढ़कर फेफडे़ के तीनो ब्लाक्स में फैल गया है।

डाक्टरों की चुनौती तब बढ़ गई जब देखा गया कि फंगल इन्फेक्सन निचले लोब्स में फंगल बॉल की तरह बना हुआ था और आपरेशन में बहुत सावधानी के साथ रक्तवाहिनीयों, ट्रेकिया तथा हृदय को बचाते हुए इस फंगल बॉल को निकाला जाना था। डा. भवतोष बिस्वास,पल्मनोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आमिर और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को करने का निर्णय लिया। जिससे मरीज की जान बचाई जा सके।

पॉच घण्टे तक चले आपरेशन के बाद मरीज के फेफडे़ से सफलतापूर्वक फंगल बॉल को फेफडे़ के तीनो ब्लॉक्स से निकाल दिया गया और मरीज को नई जिंदगी मिल गयी। वहीं संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानानंद ने बताया यह एक जटिल सर्जरी थी।

जिसे डॉ. भवतोष विश्वास और उनकी टीम ने सफलता पूर्वक संपन्न किया। यह अस्पताल हमेशा मरीज को नारायण सेवा मानते हुए निरंतर सेवा कार्य करते आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button