उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

संयुक्त चिकित्सालय में डीएनबी कोर्स हुआ प्रारम्भ

मेडिसिन में डीएनबी कोर्स शुरू होने से मरीजों को मिलेगा लाभ 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मेडिसिन में डीएनबी कोर्स शुरू होने से मरीज लाभान्वित होंगे। गुरुवार को चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय को मिल गयी है।

जिसमें मेडिसिन विषय में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ़ नेशनल बोर्ड ) कोर्स प्रारम्भ हो गया है। साथ ही

जनरल मेडिसन में 3 सीट आवंटित कर दी गयी हैं।

इस कोर्स की स्वीकृति मिलने से अब चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ज्ञात हो कि

जो विभाग राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में नहीं संचालित होता है, उन विषयो का प्रशिक्षण डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उपलब्ध होगा। इसके लिए दोनों संस्थानों में एमओयू समझौता किया जा चुका है।

मेडिसिन में डीएनबी कोर्स शुरू होने से न केवल अस्पताल में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि मरीजों को बेहतर परामर्श एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डीएनबी कोर्स के संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना, आधुनिक उपकरण तथा अनुभवी चिकित्सकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। वहीं

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डीएनबी कोर्स प्रारम्भ होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button