उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

नाबालिग किशोरी के गर्भपात मामले पर जाँच के आदेश 

डिप्टी सीएम ने महानिदेशक से मांगी जाँच रिपोर्ट 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। नाबालिक गर्भपात मामले में डिप्टी सी एम ने जांच के आदेश जारी कर जवाब माँगा है।

बुधवार को मऊ में किशोरियों के गर्भपात संबंधी एक अखबार के स्टिंग ऑपरेशन संबंधी खबर का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है।

स्टिंग ऑपरेशन पांच अस्पतालों में किया गया था। डमी मरीज के नाम पर स्टिंग किया गया। साथ ही मेडिकल स्टोर में बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात संबंधित गोलियों की बिक्री की बात भी कही गई ।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। इससे न केवल मरीजों के हितों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि चिकित्सा विभाग की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

दवा ठेकों की जांच रिपोर्ट में देरी पर डिप्टी सीएम ने जताई नाराजगी..

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन में फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर करोड़ों रुपये के दवा ठेके दिए जाने के मामले में जांच रिपोर्ट समय पर न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जांच आख्या अविलंब प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button