उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

गणतंत्र दिवस पर निदेशक ने पेश की संस्थान की उपलब्धि

SGPGI निदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को

संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। वहीं संस्थान निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर राधा कृष्ण धीमान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। संस्थान निदेशक ने प्रो धीमन ने फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन, 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बना। यह दिन हमारे लिए इसके संस्थापक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराने का एक क्षण है।

पिछले एक साल में इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया।

उन्होंने कहा कि एक बड़ी उपलब्धि इंस्टीट्यूट का NAAC A++ एक्रेडिटेशन और NIRF में पांचवीं रैंक थी। फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूरी की जा रही है। पिछले साल 220 नए फैकल्टी पदों और 98 बैकलॉग फैकल्टी पदों का विज्ञापन दिया गया है। 1469 नॉन-फैकल्टी पदों का भी विज्ञापन दिया गया है।

एडवांस डायबिटिक सेंटर पहले से ही डायबिटिक मरीजों के पूरे OPD मैनेजमेंट के लिए एक ही छत के नीचे काम कर रहा है।

8 विभाग जोड़ने वालो में

पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी, पीडियाट्रिक यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक स्वट्स, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, हेड एंड नेक सर्जरी ऑर्थोपेडिक्स, संक्रामक रोग टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ शामिल किये गए। एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अक्टूबर 2026 तक चालू हो जाएगा।

संस्थान निदेशक ने अगले पांच वर्षों का विजन बताया..

>> SGPGI में क्वाटरनरी हेल्थ-केयर। क्वाटरनरी हेल्थ-केयर के लिए 500 बेड के साथ अत्याधुनिक सुविधा।

>> SGPGI में एडवांस AI क्लिनिकल एप्लिकेशन और अत्याधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाओं वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर।

>> SGPGI-TMDH-UPMCN यह पहल बिना सीमाओं के हेल्थकेयर बनाएगी और राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एक एकीकृत, इंटरकनेक्टेड टेलीमेडिसिन इकोसिस्टम के माध्यम से विशेष देखभाल तक पहुंच को सक्षम करेगी।

>> UPMCN हब एंड स्पोक मॉडल, साझा विशेषज्ञता, रिमोट टेली-परामर्श, टेली-शिक्षा, टेली-ICU और केंद्रीकृत डेटा विश्लेषण के आधार पर निर्बाध सहयोग की सुविधा प्रदान करेगा। जिससे नागरिकों को उनके स्थान की परवाह किए बिना विशेषज्ञ देखभाल तक पहुंच में नाटकीय रूप से विस्तार होगा।

कॉलेज छात्रों ने जगाया देश भक्ति का जज्बा..

इसके बाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग और कॉलेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा संगीत और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति और अच्छे से कोरियोग्राफ किए गए डांस नंबरों ने सभा में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित..

संस्थान के 33 मेहनती और कर्मठ कर्मचारियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डायरेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। (सूची संलग्न)

इस अवसर पर चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. देवेंद्र गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. आर हर्ष वर्धन, जॉइंट डायरेक्टर (एडमिन) लेफ्टिनेंट कर्नल जयदीप सिंह घुमन, एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार कर्नल वरुण वाजपेयी और अन्य फैकल्टी सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button