उप जिलाधिकारी ने कोटवाधाम का लिया जायजा
मेले की चल रही तैयारियो को देखा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मेले की तैयारियों का जायजा लिया गया। शनिवार को कोटवाधाम मेले की तैयारियों का जॉइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी तेजस के.व क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने निरीक्षण किया। आगामी जन्म सप्तमी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। वहीं
उपजिलाधिकारी ने मेला परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 25 तारीख को होने वाले मेले की तैयारियां सुचारु रूप से चल रही हैं।
उन्होंने आगामी सप्तमी मेले के लिए भी सभी संबंधित विभागों के समन्वय से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पिछली बार की कमियों पर भी चर्चा की गई।
उपजिलाधिकारी ने तालाब में गंदगी की समस्या को दूर करने और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। उपजिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने मुख्य सड़क पर पार्किंग बैरियर लगाने का निर्देश दिया, ताकि मेला परिसर में वाहनों का दबाव कम हो सके। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया।
जिससे वे कतारबद्ध होकर आसानी से प्रसाद चढ़ा सकें। इस अवसर पर लेखपाल प्रदीप, साहब प्रसाद और अन्य कई लोग मौजूद रहे।



