अस्पताल में ख़राब अल्ट्रासाउंड मशीन भड़के डिप्टी सीएम
सीएमओ को दिए जाँच के आदेश, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने को लेकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार को
आलमबाग चंदरनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने, चोरी की घटनाएं बढ़ने व मरीजों के भोजन में कमियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
डिप्टी सीएम ने सीएमओ को पूरी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया में छपी खबर का संज्ञान लिया है। जिसमें एक साल से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने का जिक्र किया गया है। मरीजों के भोजन से हरी सब्जियां और फल गायब हैं।
भोजन की गुणवत्ता भी सवाल उठाये गये है। मीडिया रिपोर्ट में अस्पताल में लगातार चोरी की घटनाओं का भी जिक्र किया गया है।
डिप्टी सीएम ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश सीएमओ को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मरीजों को समुचित इलाज व सुविधा मिलनी चाहिए। अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द से जल्द ठीक कराई जाए।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। मरीजों को शुद्ध व पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाए।



