उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कमरे में मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव,सहमें ग्रामवासी

दिल दहला देने वाली घटना सबको चौकाया

 

मथुरा । लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। कमरे में पति पत्नी और बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।

महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर कमरे में मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनीष, उनकी पत्नी सीमा, बेटा प्रतीक और दो बेटियां हनी व प्राची ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पुलिस को कमरे से दूध के गिलास भी मिले हैं, जिससे जहर दिए जाने या सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट और लिखा संदेश.

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसके अलावा घर की दीवार पर लिखा मिला—“अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।”हालांकि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

सुबह देर तक नहीं खुले दरवाजे, आसपास लोगों को हुई आशंका

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब परिवार सुबह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसी और डीआईजी स्वयं मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

जाँच में जुटे वरिष्ठ अधिकारी..

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।एक साथ पांच जिंदगियों के खत्म होने से पूरे गांव में मातम पसरा है और हर कोई यही सवाल कर रहा है—आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक पूरा परिवार मौत को गले लगाने पर मजबूर हो गया?फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button