उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

महाराष्ट्र दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम,बांधा समा

ज्वेलर्स एसोसिएशन नार्थ हेड ने दीप जलाकर किया शुभारम्भ

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश की राजधानी में सांस्कृतिक के विविध रंग देखने को मिलते हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश मराठी समाज संस्थापक उमेश पाटिल एवं प्रवक्ता गजानन पाटिल की संयुक्त अगुवाई में महाराष्ट्र राज्य के स्थापना का आयोजन किया गया।

जिसमें मराठी समाज उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र समाज द्वारा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में सुर संध्या पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसकी शुरुआत गणेश वंदना के साथ महाराष्ट्र गीत व मराठी संगीत का उद्घोष से किया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत इन्डिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। साथ ही इब्जा के अध्यक्ष समीत रस्तोगी चौक इब्जा उपाध्यक्ष दीपक दूबे,भारत भारती संगठन से बटुक महन्तों व पंकज मौजूद रहे। इस अवसर पर मराठी समाज के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार पाटील एवं महाराष्ट्र समाज लखनऊ के अध्यक्ष विवेक फड़के मौजूद रहे। वहीं

कार्यक्रम के दौरान पांडुरंग राऊत,गजानन पाटिल,दिनेश जोशी ,सचिन माळी,सागर जाधव,विकास पाटिल व सन्तोष पाटिल एवं एडवोकेट अविनाश त्रिपाठी , विशाल सिन्हा,गणेश समेत वंदना,अथर्व जोशी, फकीरा,दिव्यांश पाठक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button