सचिव से मिला परिषद प्रतिनिधिमंडल
कर्मचारियों की लंबित मांगो से कराया अवगत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कर्मचारी परिषद प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य सचिव से मुलाक़ात की। शुक्रवार को
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रतिनिधिमण्डल वीपी मिश्र अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में अमित कुमार घोष अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से भेंट कर होली की बधाई दी।
प्रतिनिधिमण्डल में सुरेश कुमार रावत, अध्यक्ष एवं महामंत्री अतुल मिश्र, प्रणय सिंह, मंत्री प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो. केजीएमयू उपस्थित रहे।
वहीं अतुल मिश्र ने अपर मुख्य सचिव से आग्रह करते हुए कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के कर्मचारी संगठनों की मांगों पर बैठक आयोजित करे, क्योंकि उनकी मांगें काफी समय से लम्बित पड़ी है। निर्णय न होने से कर्मचारियों को काफी क्षति उठानी पड़ रही है।
अतुल मिश्रा एवं प्रणय सिंह ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि केजीएमयू में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन वर्ष 2021 में हो गया था,फिर भी किन्हीं कारणों से स्थानीय प्रशासन द्वारा उच्चस्थ पदों पर पदोन्नति कर पदस्थापित नहीं किया गया।
जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संवर्ग की पीड़ा को लेकर कुलपति से भेंट की जिस पर उनके द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुये अनुमोदनोपरान्त पत्रावली शासन को प्रशित कर दी है।
साथ ही अपर मुख्य सचिव से आग्रह किया कि फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग की पत्रावली पर शीघ्र निर्णय कराने का कष्ट करे। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने तत्काल सारिका मोहन सचिव, चिकित्सा शिक्षा को निर्देशित किया कि पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत कर निर्णय कराये।
इसी क्रम में केजीएमयू में कार्यरत समूह (ख) व (ग) के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को पेशेंट केयर एलाउंस के संबंध में अवगत कराया। जिस पर सचिव को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देशित किया।
अपर मुख्य सचिव ने अगले सप्ताह बैठक करने को आश्वासन देते हुए कहा कि मांगों पर तत्काल समयबद्ध निर्णय करे। कर्मचारियों को वे अपने परिवार का अंग मानते है।



