उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पत्रकार पत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक

गंभीर बीमारी और मकान मालिक के उत्पात के चलते निधन

 

मृतक महिला की फ़ाइल फोटो संलग्न..

बाराबंकी।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। छायाकार पत्रकार की पत्नी के निधन पर पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

सोमवार को जनपद में लंबे समय छायाकार पत्रकार के रूप में कार्यरत रवीन्द्र कुमार की धर्म पत्नी सरोज (35 वर्षीय) का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में गंभीर बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया।

बीते कुछ दिन पूर्व ही तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां लीवर संबंधी गंभीर बीमारी के साथ अन्य बीमारी होने की पुष्टि बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था।

जहां भर्ती होते ही मकान मालिक के उत्पात के चलते मकान खाली कराने के दबाव के चलते वापस बाराबंकी आना पड़ा तथा सोमवार तक की दवाए वहां के चिकित्सकों द्वारा दे दी गईं।

लेकिन रविवार को मकान खाली करने में हुई परेशानी से तबीयत अचानक रात्रि 10 :30 बजे खराब हुई तो पुनः जिला चिकित्सालय ले जाने पर पत्रकार की बीमार पत्नी सरोज को लखनऊ रेफर करने पर राम मनोहर लोहिया में भर्ती ना हो पाने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन वहां भी कोई बेड खाली ना होने पर विवेकानंद चिकित्सालय ले जाते समय सरोज का जीवन मौत से हार गयी और उसने अंतिम सांस ली।

पत्नी की मौत के सदमें में पत्रकार भी पत्नी का इलाज ना करा पाने को लेकर गहरे अवसाद में चला गया। जबकि तमाम पत्रकारों ने पत्रकार के आवास विकास पूरे मोती स्थित पैतृक निवास पहुंच कर उसे ढाढस बंधाया । जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने जनहेटा स्थित शमशान में दिवंगत पत्नी को अंतिम विदाई दी।

बता दें संबंधित पत्रकार रवीन्द्र कुमार की दयनीय आर्थिक स्थिति व बीमार पत्नी के इलाज को लेकर रविवार ही तमाम पत्रकारों ने पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश महामंत्री (उ.प्र.मध्य) राहुल त्रिपाठी की अगुवायी व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला के संयोजन में बैठक कर

पत्रकार रवीन्द्र कुमार के राशन कार्ड, आयुष्य मान कार्ड व आर्थिक मदद को लेकर बैठक करते हुए डीएम शशांक त्रिपाठी से भेंटकर प्रार्थना पत्र देते हुए पत्रकारों द्वारा स्वयं भी मदद की अपील की थी। लेकिन उसके पहले ही काल के क्रूर हाथों ने पत्रकार का दाम्पत्य जीवन छिन्न भिन्न कर दिया।

मौके पर पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय वर्मा “पंकज”,

प्रदेश महामंत्री राहुल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गण मनोज शर्मा, आरएन शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, जिला सचिव मो. आसिफ, जिला संगठन मंत्री सद्दाम राईन,भाकियू जनशक्ति प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला, अधिवक्ता धीरज सैनी,

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भ्रज जिला महिला अध्यक्ष आर. डी, पटेल, सभासद प्रदीप मौर्या, व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता गुड्डू, सहित तमाम समाजसेवी व मोहल्लावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button