उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

सीने में दर्द,उलझन, घबराहट एंजाइना के लक्षण -डॉ आनंद त्रिपाठी

संयुक्त चिकित्सालय में स्टेमी पर कार्यशाला

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। हार्ट फेल होने के बढ़ते मामलो को लेकर स्टेमी पर कार्यशाला आयोजित की गयी। गुरुवार को आलमबाग स्थित

50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदननगर में हृदयाघात से संबंधित रोगियों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्टेमी पर कार्यशाला की गयी।

जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने बताया कि यदि सीने में दर्द, उलझन, घबराहट,पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और यह दर्द जबड़े की तरफ या हाथ की तरफ जा रहा है तो एंजाइना हो सकता है। इसके लिए तत्काल रोगी को राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों से परामर्श लेना जरुरी है। उन्होंने कहा कि

चिकित्सालयों में चिकित्सक रोगी का परीक्षण कर ईसीजी निकालकर उसे स्टेमी पोर्टल पर भेजते हैं। यह पोर्टल केजीएमयू के हृदय रोग विभाग से जुड़ा है, तत्काल जवाब आ जाता है कि स्टेमी है या नहीं। डॉ त्रिपाठी ने बताया कि

यदि स्टेमी के लक्षण होने पर तत्काल कुछ औषधियां देते हैं और ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए इंजेक्शन टेनेक्टप्लेस देना है। वैसे तो यह इंजेक्शन बहुत महंगा है। फिर भी सरकारी चिकित्सालयों में प्रोग्राम की अंतर्गत निःशुल्क उपलब्ध है।

इस इंजेक्शन के लगने के 1 मिनट के अंदर तत्काल सीने में दर्द से राहत हो जाएगी । इसके साथ चिकित्सालय को आगे के इलाज के लिए समय भी मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सालय में पूर्व में यह इंजेक्शन प्रयोग से कई रोगियों की जान बचाई जा चुकी है।

पूर्व में उपलब्ध स्ट्रैप्टोकिनस इंजेक्शन लगाने में एक तो समय ज्यादा लगता था, साथ ही बहुत सारी दिक्कतें आती थी। टेनेक्टप्लेस इंजेक्शन से तत्काल खून का थक्का गल जाता है और रुकी हुई खून की सप्लाई शुरू हो जाती है।

इस इंजेक्शन को देने से पहले एक सहमति पत्र भी भरा जाना है एवं यह भी देख लेना है कि इंजेक्शन लगाने से पूर्व किसी प्रकार का कोई कंट्राइंडिकेशन तो नहीं है। इस मौके पर

चिकित्सालय से चिकित्सक,पैरामेडिकल,नर्सिंग ऑफिसर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button