उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

नागरिक सुरक्षा संगठन का प्रशिक्षण सत्र पूरा

मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक रहे मौजूद

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चल रहे नागरिक सुरक्षा संगठन का प्रशिक्षण सत्र पूरा हुआ।

शनिवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मून हॉल में संचालित नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन विस्तार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस डीके ठाकुर (आईपीएस) उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत डीके ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। वहीं नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन द्वारा पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर को अंग-वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही वार्डन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त समस्त प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। डीके ठाकुर ने नागरिक सुरक्षा वार्डेन सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा जन-सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित वार्डेनों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा-भाव एवं निरन्तर प्रशिक्षण के माध्यम से समाज सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी वार्डेनों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम स्वयंसेवकों के कौशल विकास के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 04 सत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें प्रत्येक सत्र की अवधि 07 दिवस की रही। प्रत्येक सत्र में 90 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस प्रकार कुल 360 वार्डनों ने प्रशिक्षण लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन निरन्तर किया जाता रहेगा।

जिससे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को और अधिक सक्षम एवं प्रशिक्षित बनाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी, सुनील शुक्ला, नफीस अहमद, डॉ. दिनेश माथुर, सुनील तिवारी, अरविन्द मिश्रा, माजिद अली, रामगोपाल एश्वर्य, ज्योति खरे, अय्याज सिद्दीकी, सुनील कुमार यादव,

राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील करन चंदानी, गुफरान, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, एडीसी मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश, ममता रानी, रेखा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button