सिविल डिफेंस होली मिलन समारोह
चीफ वार्डन ने सभी वार्डनो को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। होली मिलन समारोह में वार्डन सम्मानित किये गए। शुक्रवार को सिविल डिफेंस के इंदिरा नगर प्रखंड द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कुर्मी भवन में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह के दौरान रंगा रंग कार्यक्रम के मध्य डिविज़नल वार्डन सुनील यादव व डिप्टी राजेन्द्र वर्मा ने चीफ वार्डन का पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तत्पक्षचात डिप्टी चीफ गुरु प्रीत सिंह सेठी को सम्मानित किया।
इसी क्रम में स्टाफ ऑफिसर ऋतु राज रस्तोगी डी डबल्यू आजाद हाफिज डीडी डब्लू जितेंद्र सिंह एडीसी मनोज कुमार रेखा को सम्मानित किया। इसी क्रम में चीफ वार्डन द्वारा सभी वार्डनो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में फूलो की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी।
चीफ वार्डन ने सभी को होली की बधाई देते हुए कर्तव्य के निर्वहन की शपथ दिलाई।



