हस्तशिल्प प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
सेंट फ्रांसिस कॉलेज में “पेपर क्राफ्ट वर्ल्ड” थीम पर आधारित प्रदर्शनी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी का ध्यानाकर्षण किया। शनिवार को गंज स्थित
सेंट फ्रांसिस कॉलेज कक्षा 1सी एवं 1डी के विद्यार्थियों ने “पेपर क्राफ्ट वर्ल्ड” थीम पर आधारित हस्तशिल्प प्रदर्शनी में रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में पाँच आकर्षक वर्ग शामिल थे।
जिसमें बीन क्राफ्ट, लीफ क्राफ्ट, न्यूज़पेपर क्राफ्ट, गणतंत्र दिवस पर आधारित क्राफ्ट तथा पेपर रोल क्राफ्ट।
प्रदर्शनी में बच्चों ने सरल, पर्यावरण अनुकूल एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्रियों का प्रयोग करते हुए रंग-बिरंगे बीन एनिमल्स, प्राकृतिक पत्तियों से बनी कलाकृतियाँ, समाचार पत्रों से निर्मित कल्पनाशील मॉडल, देशभक्ति से प्रेरित तिरंगे पर आधारित शिल्प और पेपर रोल से उपयोगी वस्तुएँ तैयार कीं।
इन कलाकृतियों के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग (री-यूज़) का सशक्त संदेश भी दिया।वहीं
इस प्रदर्शनी का मार्गदर्शन अनिशा वर्मा एवं मोनिका थॉमस द्वारा किया गया। जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी कल्पनाओं को कला के रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही हाथों से सीखने की प्रक्रिया (हैंड्स-ऑन लर्निंग), पर्यावरण जागरूकता और सृजनात्मक सोच को विकसित करना था।
यह आयोजन एक आनंददायक शिक्षण अनुभव में परिवर्तित हो गया। साथ ही अभिभावकों एवं आगंतुकों को बच्चों की कल्पनाशीलता, परिश्रम ने सभी को प्रभावित किया।



