अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

मॉरीशस के प्रधानमंत्री अयोध्या आगमन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के किया दर्शन-पूजन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मॉरीशस के प्रधानमंत्री अयोध्या आगमन पर मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शुक्रवार को

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचन्द्र रामगुलाम के अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

इसके उपरान्त, मॉरीशस के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किये। इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी वीना रामगुलाम भी उपस्थित थीं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण कार्यां का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button