उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने भोले नंदी पर फेरा हाथ, दिया सन्देश 

जनता दर्शन में सुनी जनसमस्या, निस्तारण के दिए निर्देश 

 

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। मंगलवार को गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री ने दूर दराज से आये फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के समयबद्ध, प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भोले नंदी की पीठ पर फेरा हाथ..

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित गोशाला पहुंचे। जहाँ उन्होंने गोसेवा कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। साथ वहां भोले नंदी के पास पहुंचे।

उन्होंने नंदी की पीठ पर हाथ फेरते हुए कहा इन्हें नहला देना यानि साफ सफाई कर देना। मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति का स्नेह सेवा करुणा का सन्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button