मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
मंत्रियों सहित महापौर ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में किसानों के मसीहा को नमन किया गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महापौर समेत मंत्रियों ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वही मुख्यमंत्री ने कहा चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार, ग्रामीण सुधार,ग्रामीण विकास, शासन में सुचिता पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थे। उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और हमारे समाज में सुनने देखने को मिलती है। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन है। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा
चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवन में किसानों, गरीबों और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष किया। उनका सपना था। एक ऐसा भारत जहाँ हर किसान को उसका हक और सम्मान मिले।
उनकी दूरदृष्टि और नीतियाँ आज भी हमें प्रेरणा देती हैं। आइए, उनके आदर्शों पर चलकर हम सभी देश की प्रगति और किसानो के कल्याण के लिए एकजुट हों।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सदस्य विधान परिषद रामचन्द्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के प्रवक्ता अनिल दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।