उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने विकास व निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक 

निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

 

वाराणसी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। रविवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोदौलिया रोप-वे स्टेशन, मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट निर्माण, अमृत-2 योजना, सीवरेज एवं वाटर सप्लाई, विद्युत अंडरग्राउंड केबलिंग तथा दालमंडी सड़क चौड़ीकरण समेत सभी विकास कार्यों की सघन मॉनिटरिंग की जाए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक परिसरों तक सीमित रहें। तीव्र ध्वनि वाले साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर रोक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तथा अवैध व जहरीली शराब पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस के शालीन व्यवहार, ट्रैफिक प्रबंधन, जनसुनवाई की नियमितता, लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण, व्यापार-उद्योग बंधु बैठकों की नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button