उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
मुख्यमंत्री ने बच्चों को बांटी चॉकलेट
चॉकलेट पाकर बच्चे हुए प्रसन्न, बोला धन्यवाद

गोरखपुर।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को चॉकलेट बांटी।
रविवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर दोपहर बाद जैसे ही सर्किट हाउस परिसर स्थित हेलिपैड पर उतरा तो उनकी नजर समीप के आंबेडकर पार्क गेट पर उन्हें देखने जुटे बच्चों पर पड़ गई।
जयकारा लगाते बच्चों को देखकर सीएम योगी मुस्कुराते हुए उनकी तरफ बढ़ चले। आंबेडकर पार्क गेट के पास जाकर उन्होंने गेट के दूसरी ओर खड़े बच्चों को खूब दुलारा। उनसे आत्मीयता से बात की और स्नेह, आशीर्वाद के साथ उन्हें चाकलेट भी दिया।
वहीं बच्चे जैसे चॉकलेट पाए वैसे ही खुशी से झूमने लगे और धन्यवाद बोला।



