स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर के लोकार्पण में पहुंचे मुख्यमंत्री
राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

हरिद्वार। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विग्रह मूर्ति की स्थापना समारोह में पहुंचे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जूना पीठाधीश्वर, पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानन्द गिरि महाराज के पावन सान्निध्य में हरिद्वार में आयोजित भारत माता मंदिर के संस्थापक, पूज्य आचार्य ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर के
लोकार्पण एवं विग्रह मूर्ति की स्थापना समारोह में शामिल रहे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज, निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज सहित पूज्य संत गण एवं धर्माचार्य भी उपस्थित रहे।
पूज्य स्वामी महाराज भारत की सनातन परंपरा के ध्वजवाहक थे। समन्वय उनके जीवन का मंत्र था तथा करुणा और मैत्री का संदेश उन्होंने जन-जन तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने
पूज्य स्वामी महाराज की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन किया।



