उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण 

ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों ने परखी व्यवस्था

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्य चिकित्साधिकारी ने आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।

हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह के निर्देशन में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया । जिसमें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने औरंगाबाद साले नगर और किला मोहम्मदी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक(बीपीएम) और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम)ने विभिन्न क्षेत्रों ने आयोजित होने वाले आरोग्य मेले का निरीक्षण किया । वहीं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह मेले सरकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण पहल है और इसके माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी जा रही हैं ।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि मेले में पंजीकरण, जांच, उपचार, दवा और परामर्श सहित सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों । उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों। को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लाभार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मेले में 4509 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जिसमें 1715 पुरुष 2097महिला और 697 बच्चे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button