उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

प्रदेश में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हुए इधर से उधर

तीन सीएमओ को मिला वरिष्ठ परामर्शदाता का पदभार

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश में 9 चिकित्सा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। सोमवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा 9 चिकित्सा अधिकारियो का तबादला करते हुए शासनादेश जारी किया। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्गीय संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्सा अधिकारियों को नवीन तैनाती दी है। जिसमें न चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय पति द्विवेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय वाराणसी, डॉ सुरेश पटारिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर को वरिष्ठ परामर्शदाता लोकबंधु राज नारायण चिकित्सालय लखनऊ डॉ ओमप्रकाश मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय गोरखपुर के लिए नवीन तैनाती आदेश जारी किया गया। इसके अलावा डॉ राजेश झा मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर, डॉ संजय कुमार शैवाल संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबेडकर नगर बनाया गया है। डॉ अनुपम प्रकाश भास्कर वरिष्ठ परामर्श दादा जिला संयुक्त चिकित्सालय कासगंज को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर,डॉ संजीव वर्मन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया,डॉ भारत भूषण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर,डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया बनाया गया है। जारी शासनादेश में सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित कर नवीन तैनाती के स्थान का कार्यभार ग्रहण कर शासन को अवगत करायेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button