उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष का हुआ लखनऊ आगमन

भक्तों ने चरण वंदन कर लिया आशीर्वाद

 

 लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में रामकृष्ण मिशन अध्यक्ष के आगमन पर भक्तों ने चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। बुधवार को रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के 17वें अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज अपने एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे।

निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ मंदिर में प्रणामी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने महाराज के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं रामकृष्ण मठ लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद ने विशेष बातचीत में बताया कि रामकृष्ण मिशन एवं रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष को श्री रामकृष्ण का ही अभिन्न स्वरूप माना जाता है और वर्तमान में स्वामी गौतमानंद महाराज में ही श्री राम कृष्ण की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा का संचालन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वह ही हमारे आध्यात्मिक गुरु है।स्वामी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का कहना था कि रामकृष्ण मठ बेलूर से श्री रामकृष्ण की आध्यात्मिक शक्तियों का संचार अगले 1500 वर्षों तक होता रहेगा।

इसी क्रम में रामकृष्ण मिशन एवं रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष के माध्यम से श्री रामकृष्ण की आध्यात्मिक ऊर्जा संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रही है।

स्वामी मुक्तिनाथानंद ने बताया कि 97 वर्ष की उम्र में स्वामी गौतमानंद महाराज संपूर्ण विश्व में भ्रमण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। महाराज शिष्यों को दीक्षा भी प्रदान करते हैं।

लखनऊ आगमन से पूर्व महाराज ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन किए फिर अयोध्या में राम दरबार के दर्शन पश्चात् लखनऊ और रात में महाराज बेलूर मठ के के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button