उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

राजधानी में बसपा सुप्रीमो की विशाल रैली, सपा पर साधा निशाना

मायावती ने काशीराम की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बसपा सुप्रीमो मायावती की विशाल रैली का हुजूम सड़को पर उमड़ पड़ा। गुरुवार को कांशीराम स्मारक स्थल पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सबसे पहले बसपा संस्थापक काशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश आई लव की राजनीति से नहीं चलेगा, देश संविधान से चलेगा। साथ ही समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब ये सत्ता में रहते हैं तो हमारे संत, महापुरुष और पीडीए याद नहीं आते। सत्ता से बाहर होने पर उनके नाम का गुणगान करते संगोष्ठी और कार्यक्रम करने लगते हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा कि कांशीराम की पुण्यतिथि पर संगोष्ठ का ऐलान करने वाले इन समाजवादियों के दोहरे चरित्र से लोगों को सावधान रहना चाहिए। आज कांशीराम की पुण्यतिथि पर सपा के लोग संगोष्ठी करना चाहते हैं। जब वे सत्ता में रहते है तो न कांशीराम याद आते हैं न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर।

जब इनकी सरकार चली जाती है तो इन्हें पीडीए याद आ जाता है और हमारे संत-गुरुओं की संगोष्ठी करने लग जाते हैं।

मायातवी ने कहा कि सपा ने ना केवल कांशीराम जी के जीते-जी उनके पार्टी के साथ दग़ा करके उनके मूवमेन्ट को यूपी में कमज़ोर करने की लगातार कोशिशें कीं हैं। बल्कि बसपा सरकार में कासगंज को ज़िला मुख्यालय का दर्जा देकर कांशीराम नगर के नाम से बनाये गये नये ज़िला के नाम को भी जातिवादी सोच व राजनीतिक द्वेष के कारण बदल दिया।

इसके अलावा, कांशीराम के नाम से अन्य और भी जो कई विश्वविद्यालय, कालेज, अस्पताल व अन्य संस्थायें आदि बनाये गये उनमें से भी अधिकतर का नाम सपा सरकार के आने पर बदल दिए गए। इनकी घोर दलित विरोधी चाल, चरित्र व चेहरा नहीं तो और क्या है?

उन्होंने कहा कि समय-समय पर संकीर्ण राजनीति व वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर सपा व कांग्रेस का कांशीराम को स्मरण करना विशुद्व दिखावा व छलावे का प्रयास है। इस प्रकार की गलत जातिवादी व संकीर्ण सोच वाली सपा, कांग्रेस आदि पार्टियों से लोग ज़रूर सजग व सावधान रहें।

मायावती ने मौजूदा भाजपा सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ने महापुरूषों के स्मारक के रखरखाव के लिए खर्च किए। रैली स्थल को सरकार ने मरम्मत कराया है। इसके लिए हम यूपी सरकार का आभार प्रकट करते हैं।

रैली में उमड़ी भीड़ को देखते हुए गदगद हुई बसपा प्रमुख ने कहा कि भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं। रैली में पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड राज्यों से आए समर्थक भी शामिल हैं।

इसके लिए जनता का भी आभार प्रकट किया और कहा कि यह दिहाड़ी पर नहीं बल्कि स्वयं चलकर आए है। बसपा प्रमुख ने कहा कि बसपा की सत्ता में वापसी ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अल्प आय के लाेगाें का भलाई का एकमात्र रास्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button