बलरामपुर अस्पताल स्वर्णिम इतिहास का साक्षी- ब्रजेश पाठक
डायलिसिस यूनिट, सोलर पैनल एवं वार्ड 11 में नवीन लिफ्ट का किया लोकार्पण

बलरामपुर अस्पताल स्वर्णिम इतिहास का साक्षी- ब्रजेश पा
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित 774 बेड का बलरामपुर अस्पताल ने बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा दिया है। अस्पताल के 157 वें स्थापना दिवस समारोह में कई सौगात मिली है।
मंगलवार को स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि
बलरामपुर चिकित्सालय स्वर्णिम इतिहास का साक्षी है। यह चिकित्सालय 157 वर्षों के इतिहास को खुद में समेटे हुए है। यहां अभी का अत्याधुनिक तरीके से उपचार होता है। उन्होंने बलरामपुर चिकित्सालय परिसर में डायलिसिस यूनिट, सोलर पैनल एवं वार्ड 11 में नवीन लिफ्ट का लोकार्पण भी किया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह चिकित्सालय न केवल उत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि नर्सिंग और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए भी एक प्रमुख व उत्कृष्ट केंद्र के रूप में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करता है। चिकित्सालय ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता सहित तमाम हस्तियों का इलाज हुआ है। यहां के चिकित्सक 157 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सालय में टीम भावना के साथ काम होता है। यहां चिकित्सक हर मरीज को अपने परिवार का हिस्सा मान कर कार्य करते हैं।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. एचडी अग्रवाल,
निदेशक बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. कविता आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर डॉ. देवाशीष शुक्ला, निदेशक,
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल डॉ. कजली गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, लोकबंधु श्रीराज नारायण संयुक्त चिकित्सालय डॉ. एएस त्रिपाठी एवं चिकित्सक व अन्य नर्सिंग कर्मी कर्मचारी उपस्थित रहे।



