24 को अटल जयंती की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन -ब्रजेश पाठक
पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की बैठक, बांटी जिम्मेदारी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि पर जन्म जयंती मनाने की सभी तैयारियां पूरी हो गयी।
सोमवार को राजधानी स्थित राज भवन कालोनी में पंडित अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा बैठक आयोजित की गयी। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपई कन्वेंशन सेंटर में एकल काव्य पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें डॉक्टर कुमार विश्वास अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि जयंती समारोह सायं 5 बजे आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा पहले सायं 6 बजे होता था अबकी बार एक घंटे पहले किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उप्र, पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,धर्मपाल संगठन महामंत्री भाजपा, भूपेंद्र चौधरी नि. प्रदेश अध्यक्ष उप्र,
महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल,दिनेश शर्मा राज्यसभा सांसद, बृजलाल सांसद राज्यसभा,संजय सेठ सांसद राज्यसभा,अशोक वाजपेई पूर्व सांसद राज्यसभा, नीरज बोरा विधायक उत्तर विधानसभा, योगेश शुक्ला विधायक बीकेटी विधानसभा,राजेश्वर सिंह विधायक सरोजिनी नगर विधानसभा,
ओपी श्रीवास्तव विधायक पूर्व विधानसभा, अमरेश कुमार विधायक मोहनलालगंज विधानसभा, जय देवी विधायक मलिहाबाद विधानसभा, महेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद, संतोष सिंह सदस्य विधान परिषद,मुकेश शर्मा सदस्य विधानसभा, रामचंद्र प्रधान सदस्य विधान परिषद, अवनीश सिंह सदस्य विधान परिषद,
उमेश द्विवेदी सदस्य विधान परिषद, लाल जी प्रसाद निर्मल सदस्य विधान परिषद, संजय राय प्रदेश महामंत्री, कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, नीरज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ, विजय मौर्य जिला अध्यक्ष भाजपा लखनऊ, रजनीश गुप्ता वरिष्ठ नेता मध्य विधानसभा,
अंजनी श्रीवास्तव वरिष्ठ नेता पश्चिम विधानसभा एवं सभी पार्षद मंडल अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विजय मौर्य, जिलाध्यक्ष, लालजी प्रसाद निर्मल, एमएलसी, रामचंदर प्रधान, एमएलसी, मनीष दीक्षित मीडिया प्रभारी, भाजपा,
सुधीर हलवासिया,प्रदेश संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ, भाजपा ,अन्नू मिश्रा,पार्षद, मनीष शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता, टिंकू सोनकर,जिला महानगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा भाजपा,रमेश तूफानी, सदस्य, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग, अमर नाथ मिश्रा, अध्यक्ष,
लखनऊ व्यापार मंडल, राजेंद्र अग्रवाल,चेयरमैन लखनऊ व्यापार मंडल, नारायण शुक्ला, वरिष्ठ मंत्री, लखनऊ व्यापार मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



