उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

भीषण ठंड में भी अलाव व्यवस्था अधूरी

 कागजों में सिमटी अलाव, ठंड से कापते लोग

 

टिकैतनगर,बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। भीषण ठंड के चलते अलाव व्यवस्था कार्य अधूरा।

नगर पंचायत टिकैतनगर में इन दिनों भीषण ठंड होने के बावजूद भी चिन्हित जगहों पर अलाव नही जलाए जा रहे हैं।

बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे भीषण ठंड में अलाव की व्यवस्था को देखने के लिए जब इस संवाददाता ने इसकी पड़ताल की तो केवल तीन जगह अलाव की व्यवस्था की गई।

जिसमें पहले नगर पंचायत टिकैत नगर के कार्यालय पर स्थित रैन बसेरा,व अस्थाई गौ आश्रय स्थल तथा तीसरा मेन चौराहे पर की गई। जब पत्रकार ने अधिशासी अधिकारी से दूरभाष से जानकारी ली तो उन्होंने तीन जगह की जानकारी दी जिनमें से 1 मेन चौराहा

2 नगर पंचायत कार्यालय पर स्थित रैन बसेरा 3 गांव आश्रय स्थल पर अलाव जलाने की बात बताई और बुधवार की ही शाम को 2 जगह और अलाव जलाने की बात बताई परंतु उन दो जगह पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।

जब दूसरे दिन गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे दोबारा उन्हीं जगहों पर जाकर देखा तो मेन चौराहे पर भी पर्याप्त मात्रा में लकड़ी नहीं दिखाई पड़ी और नहीं अलाव जला

टिकैत नगर में जरूरी जगह

1 ,कम्युनिटी सेंटर 2, मेन चौराहा

3 सीएचसी टिकैत नगर ऐसी जगहों पर लोग इकट्ठा होते हैं परंतु अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों ने ठंड से बचने के लिए निजी पैसे न से लकडिया जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं

सवालिया निशान यह है जब पत्रकार ने अधिशासी अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से बात किया तो उन्होंने बुधवार की शाम को पांच जगह अलाव जलाने की बात कही और जमीनी हकीकत पर शाम को भी वह पांच जगह पर भी नहीं अलाव की व्यवस्था नहीं करवा सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button