विस चुनाव जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
समाजसेवी विवेकानंद शुक्ला रहे मौजूद

बाराबंकी। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। दिल्ली विधानसभा और अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव जीत परिणाम आने पर जगह – जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शनिवार को राम सनेही घाट तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवीगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्य कर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर पार्टी की जीत का जश्न मनाया। जिसमें देवीगंज मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह पंकज तिवारी, समाज सेवी विवेकानंद शुक्ला, रामानंद शुक्ला, संतोष मिश्रा,प्रदीप सिंह दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिसे सपा प्रमुख अयोध्या का राजा की उपाधि देकर सम्बोधित करते थे,आज मिल्कीपुर की जनता ने करारा जवाब दे दिया है। ज्ञात हो कि देवीगंज चौराहा क्षेत्र दरियाबाद विधानसभा में आता है और लोकसभा क्षेत्र अयोध्या में शामिल है।वहीं पार्टी कार्यकर्ताओ ने जीत की ख़ुशी में नारेबाजी की।